मेष : संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी आप लाभ को आशा कर सकते हैं। शुभांक-3-6-9
वृषभ: कर्म बल पर आपको सफलता मिलेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में वर्तमान क्षमता को बढ़ाएंगे। उपक्रम का विस्तार करने का प्रयास सफल होगा। शुभांक-1-5-7
मिथुन:मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य कमजोर बना रहेगा। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। श्रम अधिक करना पडेगा। शुभांक-2-5-7
कर्क:शनै:-शनै: स्थिति पक्ष की बनने लगेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। शुभांक-4-6-9
सिंह: विकास के लिए बनाई योजना सफल होगी। अच्छा हो कि आप अपने उद्देश्य को लेकर सचेत रहें। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। शुभांक-5-7-9
कन्या: क्षमता से अधिक कार्य करने की नौबत आ सकती है। उत्तरदायित्व की अधिकताि निजी जीवन में अपने ही ढंग की परेशानियां पैदा करेंगी। शुभांक-1-5-7
तुला:सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिनभर उत्साह रहेगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। खानपान में सावधानी रखें। व्यापार में प्रगति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभांक-4-5-7
वृश्चिक: परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयागे मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आपकी निकटता बढ़ेगी। व्यावसायिक उपक्रम में उलटफर की शुरूआत हो सकती है। शुभांक-3-5-7
धनु: कार्य साधक दिन है व्यर्थ न गवाएं। विश्वस्त लोगों के कहे अनुसार चलें। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें। मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। आगंतुकों से लाभ होगा। शुभांक-5-7-9
मकर: पुरानी पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। शुभांक-2-5-7
कुंभ:दांपत्य जीवन में तनाव का वातावरण बन सकता है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। आत्मचिंतन करें। पुराने मित्र से मिलन होगा। खानपान में सावधानी रखें। शुभांक-6-8-9
मीन:कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। शुभांक-3-5-7