Advertisement

आज का राशिफल ( 30 सितंबर 2023 )

मेष : घर के सदस्य या संतान के व्यवहार से आप दुखी रहेंगे। पत्नी या प्रेमिका भी इस प्रकार के आचरण से आपको व्यथित कर सकती है ताकि आप मन ही मन कुढते रहें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

वृषभ: समय आ गया है जब आपको अपने भंडार में से कुछ वस्तुओं को निकालकर उसका तौलमोल करवा लेना चाहिए। मकान, जायदाद से जुड़े अच्छे काम हो जाएंगे।

मिथुन: आपने जिस प्रकार की पृष्ठभूमि जस प्रकार से लोगों के बीच बनाई है, उसके बल पर आज का दिन आपके लिए व्यतीत होगा। सभा-गोष्ठियों में मान सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीफूत होंगी।

Advertisement

कर्क: कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिये भाग दौड़ रहेगी। सुख आनंद कारक समय है। बुद्धि तत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होंगी।

सिंह:  बिना काम की भाग दौड़ से बचें। जरा सी लाहपरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। मानसिक व्यथा व संतान के कारण परेशानी होगी। आवेश में आना आपके हित में नहीं होगा। धार्मिक यात्रा संभव है।

Advertisement

कन्या: आपके पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जायेंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। किसी से विवाद न करें। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।

तुला:  संघर्ष में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। विशेष परिश्रम से ही अभिष्ट कार्य सिद्ध होंगे। बनते कार्यों में बाधा आयेगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिये।

वृश्चिक:  आपके आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में तरक्की मिलेगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। कर्ज से मुक्ति संभव।

धनु:  अपना उच्च मनोबल रख कर कार्य करें। सफल होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आय व्यय की स्थिति समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे।

मकर: सुविधा और समन्वय बना रहने कामकाज में प्रगति बनेगी। आत्मीयजनों से मिलन होगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जायेगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर कर लेंगे।

कुंभ: आपके घर-परिवार में प्रसन्नता व सहयोग का वातावरण बनेगा। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। मानसिक शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है।

मीन:  श्रम अधिक करना पड़ सकता है। वरिष्ठों से मतभेद होगा। शांति पूर्वक नित्य कार्य कार्य करें। संतान की प्रगति से संतोष होगा। व्यर्थ की भाग दौड़ में समय व्यतीत होगा।

Related Articles