Advertisement

आज फिर जगमगाया महाकाल महालोक…

उज्जैन में सीएम शिवराज महाकाल मंदिर के दूसरे चरण के प्रोजेक्ट्स का किया  लोकार्पण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अब 500 फीट की दूरी से कर सकेंगे महाकाल के शिखर दर्शन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को उज्जैन में महाकाल लोक के दूसरे चरण का लोकार्पण किया। इसमें हाईटेक अन्न क्षेत्र, धर्मशाला, पार्किंग समेत कई कार्य शामिल हैं। महाकाल लोक फेज टू के लोकार्पण के मौके पर उज्जैन में दिवाली जैसा माहौल दिखा। जमकर आतिशबाजी की गई।

Advertisement

सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ गुरुवार रात करीब 8 बजे उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले नीलकंठ क्षेत्र में पथ, द्वार, अवंतिका हाट, प्रसादम शिशु मंदिर मार्ग, भूमिगत/भूतल पार्किंग व अन्य जगहों का लोकार्पण किया। इसके बाद अन्न क्षेत्र के लोकार्पण के लिए पूजन भी किया।

महाकाल लोक के दूसरे चरण के लोकार्पण के मौके पर 51 हजार दीप प्रज्जवलित किए गए। सीएम शिवराज सिंह ने भी दीप जलाएं। साथ ही यहां मंजीरे भी बजाए। सांसद अनिल फिरोजिया ने सीएम चौहान का पगड़ी पहना कर स्वागत किया। इस दौरान महाकाल लोक के मुख्य द्वार पर लोक कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर महाकाल लोक में खूबसूरत रोशनी की गई थी।

Advertisement

सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद संतों काे भगवान महाकालेश्वर का चित्र और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने संतो से कहा आप हमें सही रास्ते पर चलाने का मार्गदर्शन करते रहे। राजनीति की राहें बड़ी रपटिली होती है। कदम कदम पर फिसलने का खतरा होता है। कई बार खुद ही फिसल जाते है। कई बार चक्कर में डालने वाले कई आ जाते है।

CM शिवराज ने इन कार्यों का किया लोकार्पण

नीलकंठ परिसर

शक्ति पथ

महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र

महाकाल तपोवन

  • महाराजवाडा, द हेरिटेज
  • पुष्पकरणी, अनुभूति वन, चिंतन वन
  • महाकालेश्वर शिखर दर्शन
  • आपातकालीन प्रवेश एवं निर्गम
  • अमरनाथ गुफा

Related Articles