Advertisement

आज 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में आएगी 34वीं किस्त

ग्वालियर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर जिले के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। यह राशि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त के रूप में दी जाएगी।

प्रदेश सरकार के अनुसार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए योजना के तहत नवंबर से मासिक सहायता राशि में 250 रुपए की वृद्धि की गई है। अब पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है। जून 2023 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 33 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। जून 2023 से फरवरी 2026 तक बहनों के खातों में कुल 54,140 करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं। सरकार का कहना है कि भविष्य में योजना से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे।

Advertisement

इन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा

मुख्यमंत्री ग्वालियर जिले में करीब 122 करोड़ रुपए लागत के 54 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। इनमें 62 करोड़ रुपए के 19 कार्यों का लोकार्पण और लगभग 60 करोड़ रुपए के 35 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। लोकार्पण किए जाने वाले प्रमुख कार्यों में सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुलैथ का भवन और 9.11 करोड़ रुपए लागत से सांक नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल का उद्घाटन शामिल है।

Advertisement

Related Articles

Write a review