Advertisement

आवास योजना गृह प्रवेश: 1 अगस्त को होगा आयोजन

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना के अन्तर्गत गृह प्रवेश एवं सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि वितरण कार्यक्रम एक अगस्त को आयोजित किया जाएगा। जिसके लिये निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Advertisement

शनिवार को भोपाल से भरत यादव आयुक्त नगरीय प्रशासन द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिशा निर्देश जारी किए गए। वीडियो कांफ्रेंसिंग मे उज्जैन से निगम आयुक्त सम्मिलित हुए। तत्पश्चात निगम आयुक्त ने निर्देशित किया कि एक अगस्त को मुख्यमंत्री के आयोजन अवसर पर निगम परिषद हाल में जीरो वेस्ट ईवेन्ट आयोजित किया जाए जिसमें होम कम्पोस्टिंग के लिये भी नागरिकों को प्रेरित किया जाए। इसी के साथ ही मेरी माटी मेरा देश अभिमान अंतर्गत शासन के दिशा निर्देशों अनुसार रूपरेखा तैयार कर आयोजन को अंतिम रूप दिया जाए। इस दौरान अपर आयुक्त आशीष पाठक, आदित्य नागर, कार्यपालन यंत्री पी.सी. यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें