इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दी

उज्जैन। रायसेन निवासी एक इंजीनियर ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। घटना मक्सी रोड पर पंवासा स्थित केसरबाग कॉलोनी की है। यहां रहने वाले ऋषभ मीणा (30) ने छत पर फांसी लगाई है। शनिवार सुबह पंवासा पुलिस ने मौके से लाश बरामद की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
परिजनों के उज्जैन आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक ऋषण मक्सी रोड पर निर्माण कार्यों की साइट देख रहा था। वह अपने दो साथियों के साथ केसरबाग में किराए से रहता है। शुक्रवार रात जब सभी सोने चले गए तब ऋषभ ने फांसी लगा ली। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
Advertisement









