Advertisement

इंदौर-उज्जैन और उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाई-वे को सामान्य बनाने की मिली मंजूरी

एमपीआरडीसी संचालक मंडल की मीटिंग में काम समय सीमा में करने पर जोर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ तैयारी के क्रम में बन रहे दो ग्रीन फील्ड हाईवे अब सामान्य फोरलेन बनेंगे। एमपीआरडीसी संचालक मंडल ने बुधवार को उज्जैन-इंदौर और उज्जैन-जावरा हाईवे को सामान्य फोरलेन बनाने की मंजूरी दे दी। दोनों हाईवे सामान्य होने से इनकी लागत 200 से 500 करोड़ रुपए तक कम हो जाएगी

संचालक मंडल ने दोनों हाईवे का काम तेज गति, समयसीमा और बेहतर क्वालिटी का करने पर जोर दिया है। संचालक मंडल ने स्टेट हाईवे पर हार्वेस्टर कंबाइन को टैक्स फ्री करने का फैसला भी किया है। एमपीआरडीसी संचालक मंडल की बैठक सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें सिंहस्थ में रोड कनेक्टिविटी के क्रम में इंदौर-उज्जैन और जावरा-उज्जैन फोरलेन को अहम माना गया। चूंकि दोनों रोड ग्रीनफील्ड प्रस्तावित किए गए थे और इसे लेकर किसानों का विरोध सामने आ रहा था, ऐसे में कानूनी पचड़े ज्यादा बढऩे की दृष्टि से दोनों को फिलहाल सामान्य बनाने का फैसला किया गया है।

Advertisement

अब क्या होगा

पहले यह रोड जमीन से 10 से 15 फीट ऊपर बनने थे। अब यह जमीन से 2 से 5 फीट ऊपर बनेंगे।

Advertisement

ग्रीनफील्ड हाईवे होने से इसमें प्रवेश के लिए चुनिंदा रास्ते तय थे। अब ऐसा नहीं होगा।

नॉन एक्सेस कंट्रोल कैटेगरी मेंं अब यह रोड तैयार होंगे।

क्या थी योजना

इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे- 48.10 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड हाईवे एकदम नया रोड होता। यह इंदौर के पितृपर्वत से शुरू होकर उज्जैन के चिंतामन के पास खत्म होना था। करीब 2200 करोड़ रुपए के इस हाईवे में तीन एंट्री पाइंट होते। अब यह सामान्य हाईवे बनेगा और इसकी लागत 200 से 300 करोड़ रुपए कम हो जाएगी।

उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड हाईवे- 98.73 किलोमीटर लंबा यह रोड भी एकदम नया होता। उज्जैन से जावरा तक जाने वाले इस रोड की अनुमानित लागत 5 हजार करोड़ रुपए आंकी गई थी। अब इसकी लागत 500 करोड़ रुपए तक कम होने की आशा है।

संचालक मंडल ने यह फैसले भी लिए

  1.  दोनों फोरलेन का निर्माण समयसीमा में पूरा किया जाएगा। ताकि सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

2.  फोरलेन की गुणवत्ता हाई रखी जाएगी और क्वालिटी से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

3. कंबाइन हार्वेस्टर को अब स्टेट हाईवे या राज्य की सड़कों पर टोल नहीं देना होगा। नेशनल हाईवे पर पहले से ही हार्वेस्टर पर टोल नहीं लगता था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें