Advertisement

इंदौर के रुक्मिणी मोटर्स पर बड़ा हादसा

इंदौर के गीता भवन चौराहा स्थित रुक्मिणी मोटर्स पर गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि शोरुम पर आए अर्टिगा वाहन को सर्विस लिफ्ट से ऊपरी मंजिल पर बने गैरेज पर ले जाया जा रहा था। इस दौरान लिफ्ट का शाफ्ट टूट गया।

Advertisement

हादसे में शोरूम का कर्मचारी अकरम गंभीर घायल है। वह पलासिया थाना क्षेत्र के सदर बाजार का रहने वाला है। सूचना मिलते ही शोरूम के कुछ कर्मचारी अकरम को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां आईसीयू में उसका इलाज जारी है। जब हादसा हुआ था तब लिफ्ट चौथी मंजिल से गिरी थी।

रुक्मिणी मोटर्स के कर्मचारी अब इस लापरवाही भरे घटनाक्रम की ​​​जानकारी देने से पीछे हट रहे हैं। हालांकि मामले में सयोगितागंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की बात कही जा रही है।

Advertisement

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए शोरूम संचालक पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इनका कहना है कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी रुक्मिणी मोटर्स से एक भी जिम्मेदार व्यक्ति अभी तक हाल-चाल जानने नहीं पहुंचा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें