Advertisement

इंदौर बावड़ी हादसा:दो लोगों को हिरासत में लिया

इंदौर में एक साल पहले हुए हुए बावड़ी हादसे के मामले में पुलिस ने मंदिर प्रबंधन से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया है। डीसीपी की टीम ने शुक्रवार सुबह दोनों को उनके घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस की एक टीम मेडिकल परीक्षण कराने दोनों को एमवाय अस्पताल ले गई।

Advertisement

जूनी इंदौर में हुए बावड़ी धंसने से 36 लोगों की मौत हुई थी। कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों पर एफआईआर की थी, जिसमें सेवाराम और मुरली को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में डीसीपी ऋषिकेश मीणा की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर सकती है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद समाज सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गया है।

मंदिर से जुड़े लोग मैसेज कर रहे हैं कि ‘सेवाराम गलानी जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पूर्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि गिरफ्तारी नहीं होगी। गलत धाराएं लगी हैं, वह हट जाएंगी, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें