Advertisement

इंदौर में नगर निगम अफसर और लाइनमैन को पीटा,

इंदौर में नगर निगम के इंजीनियर और लाइनमैन पिटाई का शिकार हो गए। वे नर्मदा लाइन का प्रेशर चेक करने खजराना क्षेत्र में पहुंचे थे। अफसर पर पिस्टल अड़ाने की बात भी सामने आई है। झूमाझटकी के दौरान आरोपियों ने उनके कपड़े भी फाड़े है। इस घटना को लेकर नगर निगम कर्मचारियों में रोष है। वे आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने खजराना थाने पहुंचे। आरोपियों ने शासकीय वाहन में भी तोड़फोड़ की।

Advertisement

नगर निगम नर्मदा प्रोजेक्ट के सहायक यंत्री पंकज धायक अपने लाइनमेन किशोर के साथ सुबह नर्मदा लाइनों का निरीक्षण करने निकले थे। खजराना के काशी नगर क्षेत्र में उन्हें कम दबाव से नल आने की शिकायत मिली थी। यहां वे लाइन का प्रेशर चेक कर रहे थे। इस बीच दो रहवासियों ने उन्हें मना किया।

धायक ने कहा कि वे शासकीय काम कर रहे है और उसमे बाधा न खड़ी करे तो दोनो रहवासी रितेश करोसिया और प्रितेश करोसिया उर्फ पिंटू भड़क गए और उन्होंने धायक और लाइनमैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच उनके कपड़े भी फट गए। दोनो मोहल्ले से जान बचाकर भागे और वरिष्ठ अफसरों को इस घटना की सूचना दी। अफसर ने आरोपियों पर पिस्टल दिखाने का आरोप भी लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें