Advertisement

इंदौर में लिव इन कपल की तलवार मारकर हत्या

अक्षरविश्व न्यूज. इंदौर:इंदौर में शनिवार रात लिव इन में रह रहे कपल की हत्या कर दी गई। मृतक महिला की बेटी घर पहुंची तो दोनों के शव खून से लथपथ मिले। महिला ने बेटी को मैसेज किया था कि कुछ लोग उन्हें कमरे में बंद कर मार रहे हैं, जिसके बाद बेटी घर पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलवार से हत्या की गई है। सीसीटीवी में कुछ लोग घर से बाहर निकलते दिख रहे हैं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, रवि ठाकुर और सरिता नरवरिया एरोड्रम इलाके में किराए से रहते थे। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। उनके साथ महिला का बेटा और बेटी भी रहते थे। रवि ठाकुर की सरवटे बस स्टैंड पर होटल है। सरिता ब्यूटी पार्लर चलाती थी।

सरिता की बेटी ईशिता ने पुलिस को बताया कि वह एयर हॉस्टेस का कोर्स कर रही है। शनिवार शाम को कोचिंग में थी। तभी मां का मैसेज आया कि कुछ लोग उन्हें मार रहे हैं। वह घर पहुंची, तीसरी मंजिल पर गई तो दरवाजा बंद था। दरवाजा खोला तो शव खून से लथपथ पड़े थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। एडीसीपी आलोक शर्मा और मल्हारगंज एसीपी विवेक चौहान मौके पर पहुंचे।

Advertisement

घटना का पता चलते ही महिला का पति ऋषि भी पहुंच गया। पुलिस ऋषि और ईशिता के बयान ले रही है। पुलिस के मुताबिक, कमरे में संघर्ष के निशान मिले हैं। हत्या में दो या इससे ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है। थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया, रवि ठाकुर नंदा नगर और सरिता अशोक नगर की रहने वाली थी। दोनों के परिवार का आपस में विवाद भी चल रहा है। आशंका है कि परिवार के लोगों ने ही दोनों को साथ में देख लिया होगा, और हत्या को अंजाम दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें