Advertisement

जहरीली गैस से 2 निगमकर्मियों की मौत, 30-30 लाख मिलेंगे

इंदौर। इंदौर में सोमवार शाम को सीवर टैंक में घुसने से नगर निगम के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। सीवर टैंक 25-30 फीट गहरा था। टैंक के अंदर जहरीली गैस से उनका दम घुट गया। मरने वालों की पहचान करण यादव और अजय डोडिया के तौर पर हुई है। घटना जोन 13 में चोइथराम मंडी गेट के पास की है। यह कर्मचारी जोन-13 क्षेत्र में सीवर सफाई कर रहे थे। चैंबर को मशीन के जरिए खाली किया जा रहा था। सक्शन टैंकर से नियमित सफाई चल रही थी।

Advertisement

इसी दौरान सफाई में उपयोग हो रहा एक इक्विपमेंट/पाइप का हिस्सा चैंबर के भीतर गिर गया। पाइप का हिस्सा निकालने के लिए एक कर्मचारी नीचे उतरा। कुछ देर बाद उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दूसरा कर्मचारी भी चैंबर में उतर गया। जहरीली गैस के प्रभाव में आने से दोनों की मौत हो गई। दमकल की मदद से शव चैंबर से निकाले गए। मुख्यमंत्री ने दोनों मृतक कर्मचारियों के परिजनों को 30-30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश जारी किए हैं। यह निर्णय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2023 में दिए गए निर्देशों के आधार पर लिया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें