Advertisement

इंदौर :शराब के नशे में मिले युवक-युवतियां

लोकसभा चुनाव काफी नजदीक है। जिसे लेकर तारीखों का भी ऐलान हो गया है। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर जबरदस्त तैयारी भी चल रही है। इसी दौरान आचार संहिता भी लागू हो गई है। इसके बावजूद भी शहर के पब और बार नियमों को ताक पर रखकर शराब पिला रहे हैं और अपने समय के बाद भी लगातार पार्टियां चल रही है। इसी बीच जानकारी के मुताबिक बता दे रविवार रात 2 बजे कनाडिया क्षेत्र के एसीपी ने एक पब में छापा मारा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

जिस दौरान कई युवक युवतियां शराब के नशे में झूम रहे थे। वहीं जानकारी के मुताबिक बता दें छापे की भनक न लगे, इसलिए थाने का स्टाफ ले जाने के बजाय रिजर्व बल के साथ वे पब पहुंचे। जहां पर पार्टी चल रही थी और लगभग 80 से ज्यादायुवक युवतियां शराब के नशे में धुत मिले। वही जैसे ही सभी ने पुलिस बल को देखा तो वहां पर अचानक हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक बता दे इस दौरान पब में मिले युवक-युवतियों को समझाकर घरों के लिए रवाना कर दिया।

वही मौके पर पब संचालक और मैनेजर भी पिछले दरवाजे से निकल गए। वहीं पुलिस अफसर को सूचना मिल रही थी कि बिचौली मर्दाना क्षेत्र के मिस्टर स्कल बार एंड पब में देर रात तक पार्टियां होती हैं। हालांकि सूचना मिलते ही एसीपी कृष्णलाल चंदानी ने कनाडिया थाने के पुलिस जवानों के बजाय रिजर्व बल के साथ पब पर दबिश दी। वहीं पुलिस पब के संचालक भूपेंद्र रघुवंशी और मैनेजर धर्मेंद्र उज्जैनी की तलाश कर रहे हैं। इन दोनों पर कार्रवाईकी जाएगी और कार्रवाई के दौरान दोनों पिछले रास्ते से भाग गए थे। हालांकि पुलिस ने संचालक की कार को जब्त कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review