Advertisement

इनामी महिला आरोपी गिरफ्त में आई शिक्षक की हत्या कर 3 माह से फरार थी

उज्जैन। शिक्षक की सनसनीखेज हत्या के मामले में तीन महीने फरार महिला आरोपी को रविवार को देवासगेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला पर 20 हजार रुपए का इनाम था। रविवार रात बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस ने महिला और उसके बेटे को पकड़ा। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात देवासगेट पुलिस बस स्टैंड क्षेत्र में दुकानों को बंद करवा रही थी। इसी दौरान एक महिला और युवक पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे।

Advertisement

संदेह होने पर जब उन्हें रोका तो महिला बार-बार नाम बदलकर पुलिस को गुमराह करने लगी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसकी पहचान सविता पति मुरारी लोधी (निवासी मरीकला भोती, शिवपुरी के रूप में हुई। जब उज्जैन पुलिस ने शिवपुरी पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि सविता एक हत्या के मामले में तीन महीने से फरार है। गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। रविवार को शिवपुरी पुलिस उसे उज्जैन से ले गई।

राजीनामा न करने पर मारी थी गोली
शिवपुरी पुलिस के मुताबिक 1 दिसंबर 2025 को ग्राम कमलपुरा प्रावि के शिक्षक कल्याण सिंह की स्कूल से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शिक्षक ने पुराने विवाद में आरोपियों के साथ राजीनामा करने से मना कर दिया था। इस मामले में सविता लोधी के साथ उसके पति मुरारी लोधी, जितेंद्र उर्फ कल्ला, प्रदीप दुबे, नहारसिंह और रामजीलाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही सविता ठिकाने बदल-बदल कर फरारी काट रही थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें