उज्जैन:उपनिरीक्षक की आंख में मिर्ची झोंकी, डंडों से पीटा

By AV NEWS

उज्जैन। आरोपी को पकडऩे गए उपनिरीक्षक की आंखों में मिर्ची झौंकने के साथ ही उसकी लाठियों से पिटाई कर दी। घायल उपनिरीक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इंगोरिया थाना पुलिस के मुताबिक उप निरीक्षक सावन मुवैल खरसौदखुद में आरोपी को पकडऩे गए थे, जहां खेत में आरोपी ने मुवैल की आंखों में मिर्ची झौंक दी और लाठियों से जमकर पिटाई कर दी। घायल उप निरीक्षक जान बचाकर मौके से थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। घायल उप निरीक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आश्रम निर्माण में लगे पैसों को लेकर पीटा

उज्जैन। आश्रम निर्माण में लगे पैसों को लेकर आरोपियों ने साठ साल के बुजुर्ग के साथ मारपीट करके घायल कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिंतामण में पंचकुटी नाम से आश्रम बनाया गया है। इसमें लगे पैसों को लेकर आरोपियों ने खंदार मोहल्ला में रहने वाले अनंत नारायण यादव (उम्र 62 साल) की पिटाई कर दी। घायल यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बीच- बचाव करने वाले को आरोपियों ने लाठियों से पीटा

उज्जैन। दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, उन्हें समझाने पहुंचे युवक को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। ग्राम नागपुरा में गोकुल सिंह पिता पर्वत सिंह सौंधिया निवासी छज्जुखेड़ी का आरोपियों से विवाद हो रहा था, उनके विवाद को सुलझाने के लिए सौदान सिंह पिता प्रभु सिंह निवासी छज्जूखेड़ी पहुंचा था। जहां आरोपियों ने उसके साथ ही मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने गोकुल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सरकारी योजना का लाभ नहीं दिलाया तो पीटा

उज्जैन। सरकारी योजना का लाभ नहीं दिलाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष को आरोपी ने पीट
दिया। घट्टिया पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र पिता कंचन सोलंकी निवासी बमोटी से आरोपियों ने सरकारी योजना का लाभ नहीं दिलाने की बात को लेकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Share This Article