उज्जैन:गुंडों के मकानों पर फिर चलना शुरू हुआ नगर निगम का हथोड़ा

उज्जैन। कोरोना लॉकडाउन के बाद से बंद गुंडे बदमाशों के मकानों को तोडऩे की कार्रवाई पुलिस और नगर निगम की टीम द्वारा आज से फिर शुरू की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुल्लापुरा क्षेत्र में रहने वाले शहंशाह नामक बदमाश और विष्णुपुरा के सन्नी मराठा का मकान तोडऩे के लिये पुलिस और नगर निगम की टीम ने तैयारी की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
सुबह कार्तिक मेला ग्राउंड में महाकाल थाना सहित अन्य थानों का पुलिस फोर्स और नगर निगम की तोडफ़ोड़ गैंग के कर्मचारी एकत्रित हुए। एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया कि गुंडे बदमाशों के मकान तोडऩे की कार्रवाई आज से शुरू हो रही है।
Advertisement









