उज्जैन:घर के सामने युवक के सीने में सब्बल घोंपा, मौत

By AV NEWS

हामूखेड़ी में विवाद के बाद हत्या, पुरानी रंजिश भी है दोनों परिवारों में

घर के सामने पेशाब करने की बात पर युवक के सीने में सब्बल घोंपा, मौत

उज्जैन।होली पर पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक की सीने में सब्बल घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक हामूखेड़ी के नाथ मोहल्ले में रहने वाले मानानाथ पिता दुलानाथ उम्र (32 साल) शुभम ठाकुर उम्र (20 साल) और उसके भाई हरीश के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। होली पर शुभम और हर्ष माना के घर के सामने पेशाब कर रहे थे। इस बात को लेकर फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ जाने पर मानानाथ ने शुभम की छाती में सब्बल घोंपकर मार डाला। उसके भाई हर्ष को घायल कर दिया। नागझिरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच में लिया है।

वृद्ध को ट्रैक्टर चालक ने कुचला, मौत
उज्जैन। ट्रैक्टर चालक ने वृद्ध को कुचल दिया, इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नागदा पुलिस के मुताबिक खाजरिया में जगदीश की दुकान के पास रात 11.45 बजे ट्रेक्टर चालक ने साठ साल के बालू सिंह निवासी अटलावदा को कुचल दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भाई भारत सिंह पिता नागू सिंह गुर्जर की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच में लिया है।

Share This Article