Advertisement

उज्जैन:चार वाहन चोरों से तीन मोबाइल चार एक्टिवा और बाइक बरामद

उज्जैन। माधव नगर पुलिस ने मोबाइल छीनकर भागने वाले बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उक्त बदमाशों ने वाहन चोरी की वारदातें भी कबूल लीं। चार बदमाशों से पुलिस ने 4 एक्टिवा, 4 बाइक और 3 मोबाइल बरामद किये हैं।

Advertisement

एक दिन पहले माधव नगर थाना क्षेत्र से युवक का मोबाइल झपटकर युवक भागा था। पुलिस ने उसकी तलाश की और हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी बताये। पुलिस के अनुसार तीन युवक मायापुरी और एक दलाल बेगमबाग क्षेत्र का रहने वाला है। चारों से पूछताछ के बाद कुल 8 वाहन और तीन चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं।

और वाहन होंगे जब्त:पुलिस द्वारा पकडय़े गये वाहन चोर गिरोह से पूछताछ जारी है। चारों को कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड लिया जायेगा। पुलिस का कहना है कि पकड़ाये वाहन चोरों से अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। चोरी के बाद बदमाश वाहनों की नंबर प्लेट निकाल देते थे और बेगमबाग में रहने वाले दलाल के माध्यम से वाहनों को बेचते थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें