उज्जैन:जिला अस्पताल की रसोई में फैला संक्रमण दो महिलाकर्मी निकल चुकी पॉजिटिव

पूरे स्टॉफ की जांच नहीं करवाई सिविल सर्जन ने अभी तक…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। जिला अस्पताल की रसोई में कोरोना संक्रमण फैल गया है। यह आरोप यहीं पर काम करनेवाले अन्य कर्मचारी लगा रहे हैं। इनका आरोप है कि यहां पर काम करनेवाली एक महिलाकर्मी को कोरोना पॉजीटिव्ह हुआ था। रिपोर्ट आने के पहले तक वह यहां पर रसोई बनाने का काम करती रही।
रिपोर्ट पॉजीटिव्ह आने के बाद महिला होम क्वारेंटाईन हो गई। इसके दो दिन बाद दूसरी महिला को संक्रमण हुआ और वह बीमार हुई। उसकी रिपोर्ट भी पॉजीटिव्ह आ गई ओर वह भी होम क्वारेंटाईन हो गई। बावजूद इसके यहां काम करनेवाले पूरे स्टॉफ की आरटी-पीसीआर जांच नहीं करवाई गई। इनकी मांग है कि जांच शिघ्र करवाई जाए क्योंकि वे जो खाना बनाते हैं,मरीजों को बंटता है। ऐसे में मरीज कहीं संक्रमण के शिकार न हो जाए। वहीं स्टॉफ भी पॉजीटिव्ह न हो जाए।
यह भी है आरोप…
हॉस्पिटल के कर्मचारियों का आरोप है कि जो महिला पॉजीटिव्ह हुई,उनके पति कैलाश सिसोदिया रोजाना कर्मचारियों की हाजिरी भरते हैं। उनको भी नियम से होम क्वारेंटाईन होना था,लेकिन वे रोजाना काम पर आ रहे हैं और हाजिरी भर रहे हैं। ऐसे में अन्य कर्मचारियों को भी कोरोना संक्रमण हो सकता है।
आज आ रही है आरआरटी…
इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ.पी.एन. वर्मा से चर्चा की। उन्होने कहाकि कलेक्टर को जानकारी दे दी थी। उनके निर्देश पर आज दोपहर में रैपिड रिस्पांस टीम रसोई के सभी कर्मचारियों का सेम्पल लेगी। कैलाश जमादार ने कल तक हाजिरी ली थी। आज हमने उनको छुट्टी दे दी है और कहा है कि प्रोटोकाल के तहत होम क्वारेंटाईन हो जाएं।









