Advertisement

उज्जैन:पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

उज्जैन। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली वहीं एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराया है।लखन पिता बद्रीनाथ योगी 30 वर्ष निवासी जयसिंहपुरा की 5 वर्ष पहले सोनू से शादी हुई थी। शादी के बाद से लखन ससुराल में रह रहा था और महाकाल क्षेत्र में हारफूल की दुकान लगाता था। उसके परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों लखन का पत्नी सोनू से विवाद हुआ। सोनू ने महाकाल थाने में रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था। रविवार सुबह सोनू घर पर किसी को कुछ बताये बिना कहीं चली गई। शाम को लखन ने सल्फास खा ली। उसे साले ने विशाल ने प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां लखन की मृत्यु हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की

Advertisement

कुणाल पिता राजेश जारवाल 23 वर्ष निवासी प्रकाश नगर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि कुणाल के माता पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी थी और वह घर में अकेला रहता था। उसे पड़ोस में रहने वाले दोस्त मिलिंद व रमण ने फांसी पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

Related Articles

Write a review