Advertisement

उज्जैन:पहले पत्नी का गला घोंटा फिर खुद ने फांसी लगाई

पुलिस मृतक पर दर्ज करेगी हत्या का प्रकरण

Advertisement

उज्जैन।सोमवार को दुर्गा कॉलोनी में रहने वाले युवक की फांसी के फंदे पर लटकी लाश परिजनों ने देखी जबकि उसकी पत्नी की लाश पलंग पर पड़ी थी जिसकी सूचना चिमनगंज पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया जिसकी शार्ट पीएम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि महिला की गला घोंटकर हत्या के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

विनोद पिता मोहनलाल सोलंकी 29 वर्ष निवासी दुर्गा कॉलोनी का शव परिजनों ने उसके कमरे में फांसी पर लटका देखा था, जबकि उसकी पत्नी शिवानी का शव पलंग पर पड़ा था। विनोद के शव को परिजनों ने फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने विनोद और शिवानी के शवों को पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया साथ ही जांच शुरू की। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि शिवानी की गला घोंटकर हत्या की गई थी।

Advertisement

उसके गले पर नाखूनों के निशान भी मिले हैं, जबकि विनोद की मृत्यु फांसी लगाने से हुई। मामले में सीएसपी ए.आर. नेगी ने बताया कि विनोद ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल विनोद और शिवानी के शवों की पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। यदि शिवानी की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होती है तो विनोद के खिलाफ हत्या का प्रकरण भी दर्ज होगा। शिवानी का मायका मंदसौर जिले में है। उसके परिजन बयान देने की स्थिति में नहीं थे। घटना के कारणों का खुलासा परिजनों के बयानों के बाद ही हो पाएगा।

कर्ज और कलह की चर्चा
दुर्गा कॉलोनी में चर्चा है कि विनोद गैरेज का काम करता था, लेकिन कर्ज के कारण परेशान रहता था। परिवार में भी विवाद थे। संभवत: पारिवारिक विवाद और कर्ज के कारण ही उसने पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि पुलिस को इस संबंध में अभी मृतकों के परिजनों के बयानों का इंतजार है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें