उज्जैन:प्रायवेट स्कूल के चौकीदार की ड्यूटी पर संदिग्ध मौत

भाई बोला…8 दिन पहले हुई थी सगाई, दीपावली बाद होना थी शादी…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। प्रायवेट स्कूल के चौकीदार ने रात में दोस्तों के साथ शराब पी और सुबह मृत हालत में मिला। परिजनों ने बताया कि उसकी 8 दिन पहले सगाई हुई थी और दीपावली बाद शादी होने वाली थी।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। देवकरण पिता जगदीश 25 वर्ष निवासी इटावा थाना तराना पिंग्लेश्वर के पास स्थित प्रायवेट स्कूल में चौकीदार था। उसके भान्जे बबलू ने बताया कि रात में अशोक, देवकरण और स्वयं स्कूल में थे।
सभी ने शराब पी, खाना खाया और सो गये। सुबह करीब 6 बजे देवकरण को जगाया तो वह नहीं उठा। उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बबलू ने बताया कि देवकरण की 8 दिन पहले उन्हेल में सगाई हुई थी। उसकी मृत्यु किन कारणों के चलते हुई इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।









