उज्जैन:बैंक का चौथा ताला खोलने में असफल रहा तो भाग गया था

चोरी का प्रयास करने वालें को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। 20 दिन पहले बैंक के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले बदमाश को देवासगेट पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने कबूला कि बैंक का चौथा ताला खोल नहीं पाया इस कारण भाग गया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया 3 मई को बदमाश ने एसबीआई बैंक माधव कॉलेज परिसर के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज चैक करने के बाद बदमाश की तलाश प्रारंभ की। मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश मालगोदाम रोड के आसपास घूमता है। पुलिस ने अशोक उर्फ काला पिता भेरूलाल पिंडारा (20) निवासी बावड़ीखेड़ा गुना हालमुकाम मालगोदाम रोड को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस ने बताया अशोक नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिये उसने चोरी का प्रयास किया था। अशोक ने कबूला कि बैंक के तीन ताले तोड़े थे लेकिन चौथा ताला नहीं खुला तो भाग गया था। पुलिस ने ताले तोडऩे का औजार बरामद कर उसे जेल भेज दिया।









