Advertisement

उज्जैन:भाजपा जिला ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित, सूची जारी

रात को ही फोन पहुंच गए भोपाल पार्टी कार्यक्रमों में देखने को मिलेगा असर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। भाजपा जिला ग्रामीण की कार्यकारिणी की घोषणा लम्बे समय बाद जिला ग्रामीण अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला ने बीती रात को की। सूची जारी होते ही कलह शुरू हो गया और भोपाल तक फोन घनघनागए। कार्यकर्ताओं के अनुसार इसका सीधा असर आगामी दिनों में पार्टी कार्यक्रमों में देखने को मिलेगा। यह आरोप भी लगे कि इस समय तीन सीटें कांग्रेस के पास हैं। बावजूद इसके पार्टी में गुटबाजी हावी रही। हारे प्रत्याशियों से लेकर वरिष्ठों तक से राय मशवरा नहीं किया गया।

 

भाजपा जिला ग्रामीण की कार्यकारिणी लम्बे इंतजार के बाद घोषित हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व से ही तय था कि घोषणा के बाद कलह मचेगा और उपर तक शिकायतें भी होंगी। सूची की घोषणा में देरी का कारण भी यही बताया गया। पार्टी सूत्रों का दावा है कि इस घोषणा के बाद अब जितने भी असंतुष्ट रह गए हैं,उन्हे कहीं न कहीं मोर्चा, प्रकोष्ठों में स्थान देकर समन्वय बैठाना होगा, वरना आगामी पंचायत चुनावों में एवं स्थानीय निकाय चुनावों में इसका मिलाजुला असर दिखाई देगा। चंूकि सत्तारूढ पार्टी है,ऐसे में विरोध बाहर से कम और अंदर ही अंदर अण्डर करंट की तरह अधिक नुकसान देगा। पदों पर जिन्हे बैठाया गया है, उनके कार्यो, वरिष्ठता एवं पार्टी में समयदानी के रूप में कितना सहयोग रहा,इस बात की समीक्षा करके कुछ की तो आलोचना की जा रही है।

Advertisement

बड़ा परिवार है…यह सब तो होगा : बहादुरसिंह बोरमुण्डला
इस संबंध में जिला ग्रामीण अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला ने चर्चा में कहाकि भाजपा अब एक बड़ा परिवार है। सभी को मौका नहीं दिया जा सकता। हर किसी को पद चाहिए,यह संभव नहीं है। सभी जनप्रतिनिधियों एवं संगठन स्तर पर चर्चा करने के बाद ही सूची की घोषणा की गई है। यह तय था कि विरोध उपजेगा। अभी मोर्चा,प्रकोष्ठों में नियुक्तियां होना है,उसमें भी नाराज लोगों को एडजस्ट किया जाएगा।

कार्यकारिणी में इनका हुआ मनोनयन….
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया की सहमति से भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष बहादुर सिंह बोर मुंडला जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी। सूची में उपाध्यक्ष संजय शर्मा बडनगर, ईश्वर सिंह पाटीदार इटावा, राकेश यादव नागदा, तेज सिंह राठौर असावता, वासुदेव पांडे लक्ष्मीपुरा, बबीता रघुवंशी नागदा, करण सिंह पटेल चिंतामन जवासिया, पदम सिंह पटेल डोंगला, महामंत्री पद हेतु नाहर सिंह पवार नांदेड़ धर्मेश जायसवाल नागदा, गणपति डाबी बडऩगर, मंत्री राजपाल सिंह राठौर अमला पूजा चावड़ा गजनी खेड़ी, जीवन सिंह आंजना रेखा राठौड़ बडनग़र, जयप्रकाश त्रिवेदी भैंसलाकला, शिवनारायण सूर्यवंशी मक़ला अन्नपूर्णा परमार महिदपुर, को मनोनीत किया जबकि कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा निनोरा सह कोषाध्यक्ष राजेश धाकड़ नागदा कार्यालय मंत्री सुमेर सिंह चौहान कालूखेड़ा, सह कार्यालय मंत्री लाखन सिंह राजपूत दाऊ खेड़ी एवं मीडिया प्रभारी पंकज चौहान जहांगीरपुर को नियुक्त किया है।

Advertisement

अधिक घमासान होगा नगर जिला कार्यकारिणी की घोषणा पर
इधर भाजपा के सांगठनिक सूत्रों का दावा है कि ग्रामीण जिला इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा से उतना विरोध नहीं उपजा है,जितना विरोध आनेवाले दिनों में भाजपा नगर जिला इकाई की घोषणा के बाद उपजेगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस समय शहर में तीनों जनप्रतिनिधि पूरी तरह से सक्रिय है। वहीं शहर की राजनीति कहीं न कहीं पूरे जिले को प्रभावित करती है। ऐसे में हर तरफ से पार्टी अध्यक्ष विवेक जोशी पर दबाव है कि वे उनके समर्थकों को अधिक से अधिक स्थान दें। सूत्र बताते हैं कि श्री जोशी ने सूची को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि वरिष्ठों द्वारा जिनका अनुमोदन किया जाएगा,वही स्थान पाएगा। अब देखनेवाली बात होगी कि नगर जिला की सूची में किसे स्थान मिलता है और कौन अपने कितने अधिक समर्थकों को पद दिलवा पाता है।

Related Articles