उज्जैन:महिला 57 और उसका साथी 28 गांजे की पुडिय़ा के साथ पकड़ाया

By AV NEWS

उज्जैन।महिला और साथी को महाकाल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर गणेश कॉलोनी जयसिंहपुरा में रहने वाली नीलम उर्फ गुड्डी पति राजा विक्रम 28 वर्ष के घर दबिश देकर यहां से नीलम को पकड़कर उसके पास से 57 गांजे की पुडिय़ा और उसके साथी अनिल पिता भगवान सिंह 22 वर्ष निवासी जयसिंहपुरा के पास से 28 पुडिय़ा गांजा कुल 85 पुडिय़ा गांजा वजन 850 ग्राम कीमत 8500 रुपये के बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

3 माह पहले पकड़ाई थी

पुलिस ने बताया नीलम गांजा तस्कर संजू चना के संपर्क में रही। उसे माधव नगर पुलिस ने 2015 में गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। गुड्डी को 14 वर्ष की सजा हुई थी। गुड्डी को एक वर्ष की पैरोल पर जेल से छोड़ा था। उसे महाकाल पुलिस ने स्मैक टोकन के साथ मई माह में गिरफ्तार किया लेकिन वह जमानत पर छूटी और गांजे की तस्करी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार नीलम पर महाकाल थाने में 3, माधव नगर में 1 और देवासगेट थाने में गांजा, स्मैक तस्करी के प्रकरण दर्ज हैं। इसके द्वारा गांजा खरीदने के बाद पैकेट बनाकर विक्रय किये जाते हैं।

Share This Article