Advertisement

उज्जैन:युवक ने केबल वायर से पेड़ पर लगाई फांसी

उज्जैन। दताना स्थित वेल्डिंग दुकान पर काम करने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते केबल वायर से पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नरवर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। पुलिस ने बताया कि संदीप पिता मोतीलाल 32 वर्ष निवासी रीवा पिछले 2-3 वर्षों से दताना में रहकर वेल्डिंग दुकान पर काम करता था। सुबह पीडब्ल्यूडी परिसर में लोगों ने संदीप का पेड़ पर फांसी लगा शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केबल वायर से फांसी पर लटके शव को बरामद कर पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि संदीप रीवा का रहने वाला था। उसके परिजनों को सूचना दे दी है वह उज्जैन के लिये रवाना हो चुके हैं। उसने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की इसकी जांच की जा रही है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें