Advertisement

उज्जैन:सफाईकर्मी को आत्महत्या के लिये उकसाने वाला गिरफ्तार

उज्जैन। नगर निगम के सफाईकर्मी को प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिये उकसाने वाले मेट को देवासगेट पुलिस ने धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया जबकि इसी मामले में दूसरा आरोपी दरोगा फरार है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष 10 अक्टूबर को नगर निगम सफाईकर्मी राजेश पिता सुनील उर्फ कैलाशचंद्र निवासी कोट मोहल्ला ने सुदामा नगर स्थित कुए में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि नगर निगम मेट फरीद और दरोगा लालू द्वारा ड्यूटी पर जाने के बाद भी अनुपस्थिति लगाई जाती है और मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। आज पुलिस ने मैट फरीद को गिरफ्तार कर लिया जबकि लालू दरोगा फरार है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें