उज्जैन : आयुष्मान : पूर्व से शामिल 8 अस्पतालों में सिर्फ 3 में होता है कोरोना का इलाज

कोरोना का उपचार करने वाले दूसरे अस्पतालों से अनुबंध में शीघ्रता जरूरी

उज्जैन। कोरोना की चपेट में आकर हर वर्ग के लोग बीमार हो रहे हैं। शासन द्वारा आयुष्मान कार्ड धारी या इसकी पात्रता रखने वालों का चिन्हित निजी अस्पतालों में मुफ्त उपचार करने की घोषणा की। साथ ही 8 अस्पतालों की लिस्ट जारी की। खास बात यह कि इन 8 में से सिर्फ तीन अस्पतालों में ही कोरोना का उपचार हो रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान योजना में उपचार करने वाले अस्पतालों की लिस्ट जारी की थी। इनमें आरडी गार्डी, सीएचएल, ग्लोबल, बागड़ी फैक्चियनट्रामा आर्थो, चेरिटेबल, उज्जैन आर्थो, मेवाड़ व रेडिएंट आई सहित 8 अस्पताल का उल्लेख था। इन 8 में से सिर्फ आरडी गार्डी, चेरिटेबल और सीएचएल में ही कोरोना का उपचार हो रहा है। सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल ने बताया जिन अस्पतालों में कोरोना का उपचार नहीं होता, उन्हें उपचार के निर्देश नहीं दे सकते। दूसरे ऐसे अस्पताल जहां कोरोना का उपचार हो रहा है उनसे अनुबंध करने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही आयुष्मान के तहत दूसरे निजी कोविड अस्पतालों में लोगों का उपचार शुरू होगा।









