Advertisement

उज्जैन का न्यूनतम तापमान दूसरी बार 10 डिग्री पर आया

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं की चपेट में पूरा मध्यप्रदेश है। बुधवार सुबह से सर्द हवाएं चल रही हैं। धूप तो है, लेकिन चमक फीकी है। इस सीजन पहली बार रात में प्रदेश के 24 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया।

Advertisement

बर्फीली हवा ने ठंड को बढ़ाया, रात का तापमान फिर 10 डिसे पर आया…

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:बर्फीली हवा ने ठंडक बढ़ानी शुरू कर दी है। एक दिन बाद रात को पारा फिर से १० डिसे पर आ गया। ऐसे में कोल्ड-डे की संभावना बन रही है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

Advertisement

उज्जैन में मंगलवार को ६ से ८ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली जिससे दिन का पारा २३.5 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से ४.८ डिसे कम है। वहीं, सोमवार-मंगलवार रात को पारा ११.८ डिग्री था, जो मंगलवार-बुधवार की रात १०.० डिग्री हो गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पहाड़ों से बर्फीली हवा आ रही है।

नतीजतन रात के तापमान में गिरावट हुई जिससे ठंड और बढ़ गई। 22 दिसंबर को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है। मध्य प्रदेश में इसका ज्यादा असर होने की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ जिलों में घने बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं मामूली बूंदाबांदी भी हो सकती है। ऐसे में दिन के तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Advertisement

कोल्ड डे कैसे

सीवियर कोल्ड डे : जब रात का तापमान 10 डिग्री से कम व दिन का पारा सामान्य से 6.5 डिग्री या उससे कम हो।

कोल्ड डे : जब रात का तापमान 10 डिग्री से कम और दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री या उससे ज्यादा कम हो।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें