Advertisement

उज्जैन की फल विक्रेता से PM मोदी ने की बातचीत

डिजिटल इंडिया के छह वर्ष पूरे… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों के साथ की बातचीत

Advertisement

उज्जैन की फल विक्रेता नाजमीन ने बताई कैसे करती है कैशलेस व्यापार

नईदिल्ली/उज्जैन। डिजिटल इंडिया अभियान के आज छह वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों के साथ बातचीत की। पीएम ने बातचीत करते हुए कहा कि सही तकनीकी के जरिए सुविधा को और बेहतर किया जाएगा।

Advertisement

भारत को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने के लिए 2015 में डिजिटल इंडिया पहल की शुरुआत की गई थी। पीएम मोदी से पहले इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उद्घाटन भाषण दिया। इसके बाद कार्यक्रम में डिजिटल इंडिया की प्रमुख उपलब्धियों पर एक वीडियो प्रेजेंटेशन दिखाई गई।

Advertisement

उज्जैन देवास रोड के न्यू इंदिरानगर में रहने वाली 41 साल की स्ट्रीट वेंडर नाजमीन शाह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन सीधे बात करते हुए बताया कि मोबाइल के माध्यम से किस प्रकार लेनदेन करती हैं। नाजमीन ने बताया कैसे शहरी आजीविका मिशन में नगर निगम में पंजीयन करा कर 10 हजार रुपए का लोन लेकर कारोबार बढ़ाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पूछा- पहले कभी ऐसी मदद मिली थी?
नाजमीन ने कहा- लॉकडाउन में स्थिति खराब थी। अखबार के माध्यम से योजना का पता चला। नगर निगम से फार्म लेकर आवेदन किया तो प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ मिला। जिससे फल का व्यवसाय शुरू किया। साथ ही डिजिटल इंडिया कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर कैशलेस व्यापार कर रहे हैं।

 

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें