Advertisement

उज्जैन: चार में से दो ग्रहण दिखेंगे इस वर्ष

उज्जैन: चार में से दो ग्रहण दिखेंगे इस वर्ष

Advertisement

जीवाजी वेधशाला में दिखाए जाएंगे

उज्जैन। वर्ष-2023 में दो सूर्य एवं दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। इनमें से दो दिखाई देंगे और दो नहीं। एक ग्रहण को दिखने के बाद भी ग्रहण की मान्यता नहीं दी गई है।

Advertisement

यह जानकारी जीवाजी वेधशाला,उज्जैन के प्रभारी अधीक्षक डॉ.आर पी गुप्त ने दी। उन्होने बताया कि-

1.पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह 23 अप्रेल को पूर्ण सूर्य ग्रहण के रूप में भारत को छोड़कर अंटार्कटिका, आस्ट्रेलिया, दक्षिण हिंद महासागर,इण्डोनेशिया,फिलीपिंस एवं दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा। कुछ स्थानों पर यह 100 प्रतिशत दिखाई देगा।

Advertisement

2. दूसरा ग्रहण प्रतिच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। 5 एवं 6 मई की दरमियानी रात को यह ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण कुछ स्थानों पर 98 प्रतिशत तक दिखेगा। चूंकि खगोल शास्त्र में माना गया है कि प्रतिच्छाया ग्रहण में चंद्रमा का कोई भी भाग पृथ्वी को वास्तविक छाया से नहीं ढंकता है। इसलिए इसे ग्रहण के रूप में मान्यता नहीं है। हालांकि इस ग्रहण को उज्जैन में रात्रि 10 बजकर 42 मिनिट 3 सेकण्ड से मध्य रात्रि 1 बजकर 3 मिनिट 7 सेकण्ड तक देखा जा सकेगा।

3. तीसरा ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा, जोकि 14 -15 मई की दरमियानी रात को लगेगा। यह कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा। यह केवल हवाई, उत्तर एवं दक्षिणी अमेरिका,मध्य अमेरिका,उत्तरी अफ्रीका, अटलांटिक एवं प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा। इनके कुछ स्थानों पर यह 98 प्रतिशत तक दिखाई देगा।

4. इस वर्ष का चौथा एवं अंतिम ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। यह 28-29 अक्टोबर की दरमियानी रात को दिखेगा। यह ग्रहण उज्जैन में दिखेगा। उज्जैन में रात्रि 1 बजकर 4 मिनिट 8 सेकण्ड से मध्य रात्रि 2 बजकर 23 मिनिट 5 सेकण्ड तक देखा जा सकेगा। ग्रहण का क्षेत्र पश्चिमी प्रशांत महासागर,एशिया,यूरोप,अफ्रिका, दक्षिण पूर्व अमेरिका, उत्तर पूर्व अमेरिका,अटलांटिक महासागर,हिंद महासागर क्षेत्र में दिखेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें