Advertisement

उज्जैन : जैन नमकीन भंडार सील

प्रतिबंध के बावजूद ग्राहकों को बेच रहे थे नमकीन

Advertisement

उज्जैन। कोरोना कफ्र्यू के अंतर्गत नमकीन की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होने के बावजूद फ्रीगंज में नमकीन दुकान संचालक द्वारा नमकीन बेचा जा रहा था। तहसीलदार ने यहां पहुंचकर दुकान सील कर दी।

तहसीलदार अभिषेक शर्मा को सूचना मिली थी कि प्रतिबंध के बावजूद फ्रीगंज में कमला नेहरू मार्ग स्थिति जैन नमकीन भंडार के संचालक द्वारा ग्राहकों को नमकीन बेचा जा रहा है। तहसीलदार और टीम यहां पहुंची उस दौरान महिला नमकीन खरीद रही थी। तहसीलदार ने दुकान सील करते हुए संचालक के खिलाफ कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर केस दर्ज कराने की बात कही है। इधर ऋषिनगर स्थित पुस्तक महल पर किताबें और अन्य सामग्री बेची जा रही थी। यहां भी टीम पहुंची और दुकान को सील कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें