उज्जैन: दमदमा में रहने वाले व्यक्ति फांसी लगाई, बेटा जेल में

उज्जैन। दमदमा में रहने वाले अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माधव नगर पुलिस ने बताया कि अधेड़ा का बेटा हत्या के मामले में भेरूगढ़ जेल में बंद है। किशनलाल खडोतिया पिता बुदालाल 55 वर्ष निवासी दमदमा पैरेलिसीस पेशेंट था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
किशनलाल ने शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में बहू थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि किशनलाल का पुत्र अर्जुन हत्या के मामले में पिछले एक वर्ष से भेरूगढ़ जेल में बंद है। संभवत: उसे आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।
Advertisement









