Advertisement

उज्जैन : नहीं खुले 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, 11 बजे तक डले थे ताले

सरकारी स्कूलों को आज से खोलने के निर्देश थे….प्राचार्यो को मिलेंगे नोटिस

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। प्रदेशभर में कक्षा 9 से 12 तक के शासकीय स्कूलों को 12 मार्च से तत्काल प्रभाव से प्रात: 9 से सायं 5 बजे तक खोलने के निर्देश थे। आज शहर और ग्रामीण अंचलों के अनेक स्कूलों में प्रात: 11 बजे तक ताले डले रहे। इसके पिछे का कारण यह बताया गया कि स्कूलों तक आदेश नहीं पहुंचे। जबकि शिक्षाधिकारियों का कहना है कि यह भोपाल से चले स्टेंडिंग आर्डर थे। इसके लिए अलग से आदेश जारी नहीं होता है। जो स्कूल नहीं खुले, उनके प्राचार्यों को नोटिस दिया जाएगा।

प्रदेश के लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त जयश्री कियावत ने 10 मार्च को आदेश जारी किया था। आदेश में कहा गया था कि कोविड-19 के चलते शिक्षा सत्र 2020-21 में 6 माह तक विद्यालयों में नियमित कक्षाएं प्रारंभ नहीं हो सकी। जिससे सबसे अधिक क्षति विद्यार्थियों के अध्यापन कार्य में हुई। विद्यार्थियों के अध्यापन कार्य की क्षतिपूर्ति हेतु विशेष प्रयासों की आवश्यकता है। सत्र की वार्षिक परीक्षाओं का समय भी निकट है। विद्यार्थियों की अध्यापन क्षति को दृष्टिगत रखते हुए सभी शासकीय हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों का समय प्रात: 9 से सायं 5 बजे तक किया जाता है।

Advertisement

कलेक्टर को अवगत कराएंगे

सहायक संचालक शिक्षा अभयसिंह तोमर ने कहा कि शासन के स्टेंडिंग आदेश थे। आदेश की प्रति सभी को 10 मार्च को ही पहुंच चुकी थी। 11 मार्च को शासकीय अवकाश था। आज दिनांक को जो स्कूल नहीं खुले,उनकी जानकारी मंगवाई जा रही है। संबंधित प्राचार्यो को नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होने कहाकि इस संबंध में कलेक्टर को भी अवगत करवाया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें