Advertisement

उज्जैन : पाटीदार हॉस्पिटल में आग से झुलसी महिला की मौत

उज्जैन :फ्रीगंज क्षेत्र स्थित पाटीदार अस्पताल में रविवार को लगी आग में झुलसी 86 वर्षीय महिला की इंदौर में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के परिवार वालो ने अस्पताल प्रबंधन पर कई आरोप लगाए हैं।

Advertisement

कहा है कि आग के दौरान स्टाफ ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई इस कारण मरीज झुलस गए। बता दें कि पाटीदार अस्पताल में लगी आग में चार मरीज झुलस गए थे। इसमें से दो मरीज गंभीर थे। 86 वर्षीय सावित्री श्रीवास्तव भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।  मौत के बाद सावित्री देवी का इंदौर में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें