Advertisement

उज्जैन : महिला ने लगाई फांसी

सुबह परिजनों ने खिड़की से देखा तो पुलिस को दी सूचना

Advertisement

उज्जैन। पंचकुआं मक्सीरोड़ पंवासा में रहने वाली महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से देखा तो वह फांसी पर लटकी दिखी जिसकी सूचना पंवासा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि अर्पिता पिता रितेश दुबे 32 वर्ष निवासी पंचकुआं मक्सीरोड़ पंवासा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह पिछले 4-5 वर्षों से मायके में रह रही थी। पिता द्वारा नया मकान बनवाया जा रहा है इस कारण अर्पिता किराये के मकान में रहती थी। रात में वह खाना खाने घर नहीं आई। सुबह परिजन उसे नींद से जगाने पहुंचे लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने खिड़की से देखा तो अर्पिता को फांसी पर लटका देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार अर्पिता के दो बच्चे हैं। ससुराल धार में है। एक बच्चा ससुराल में व 5 साल की बेटी उसके साथ रहती थी। अर्पिता ने साड़ी से फांसी लगाई थी, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों के मुताबिक अर्पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें