Advertisement

उज्जैन : मिस्त्री ने पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगाई

उज्जैन। घोंसला में पुलिस ने एक युवक का शव पेड़ पर लटका बरामद किया। उसकी शिनाख्ती के बाद पुलिस ने शव का पीएम कराया और जांच शुरू की है।

Advertisement

रोहित पिता राकेश यादव 25 निवासी मंगल कालोनी की पत्नी दीपिका पूजन के लिये घोंसला स्थित मायके गई थी। तीन दिन पहले रोहित भी ससुराल चला गया। बीती रात उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ और वह घर से निकल गया। सुबह रोहित का शव घोंसला में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव पेड़ से उतारकर पीएम के लिये अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि रोहित मिस्त्री का काम करता था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें