Advertisement

उज्जैन में बनी अयोध्या जैसी ‘मूर्ति’, 40 घंटे में बनाई रंगोली

श्रीराम जन्मभूमि न्यास द्वारा बनवाई गई रामलला की मूर्ति जैसी प्रतिकृति के दर्शन रंगोली में कर श्रद्धालु अभिभूत हो रहे हैं। विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, बिहार, झारखंड और दिल्ली के कलाकार विद्यार्थियों ने यह रंगोली बनाई है। पंकज सेहरा, नन्दिनी प्रजापति, मुकुल, प्रिंस परमार, अंशी शर्मा, अलका कुमारी, अक्षित शर्मा, लक्ष्मी कुशवाह एवं जगबंधु महतो आदि विद्यार्थियों को इसे बनाने में 40 घंटे लगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

शिव योग फाउंडेशन इंडिया ने किया संकीर्तन

उज्जैन। महाकाल मंदिर में राम शिव योग फाउंडेशन इंडिया ने भी राम नाम का संकीर्तन कर अदभुत वातावरण निर्मित किया। मंदिर के आंगन में आज रात एक लाख दीपक जय श्री राम की आकृति
में रोशन किए जाएंगे और आतिशबाजी की के रंग बिखरेंगे। महाकाल मंदिर में शिव योग फाउंडेशन इंडिया ने मंदिर के नन्दी मण्डपम में प्रभु नाम संकीर्तन किया। रात को मंदिर के शिखर दर्शन स्थल के पास एक लाख दीपकों से जय श्री राम का उद्घोष जगमग किया जाएगा। कलेक्टर नीरजकुमार सिंह ने भी गर्भगृह के बाहर से दर्शन कर तैयारियों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया एक लाख दीपक रात्रि में एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे।

Advertisement

खिचड़ी प्रसादी भी बांटेंगे

उज्जैन होटल एंड रिसॉर्ट एसोसिएशन द्वारा टॉवर चौक पर श्री रामलला को फूलों से अद्भुत सजाया जाएगा साथ ही भजन संध्या का आयोजन भी होगा। टॉवर चौक पर रामलला का फूल बंगला बनाया है। शाम 5 बजे से होने वाले आयोजन में खिचड़ी प्रसाद भी बांटा जाएगा।

Advertisement

51 हजार दीपकों से अयोध्या मंदिर की प्रतिकृति

शिप्रा तट दत्त अखाड़ा घाट पर 51 हजार दीपों से अयोध्या मंदिर की आकृति भी बनाई गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने
इसे बनवाया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा आदि ने इसे निहारा।

Related Articles