उज्जैन : युवक ने केबल वायर से घर में लगाई फांसी

उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते बेगमबाग कालोनी में रहने वाले युवक ने केबल वायर खूंटी से बांधकर फांसी लगा ली। महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और जांच शुरू की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
जुबैर पिता अनवर (25 वर्ष) निवासी बेगमबाग ऑटो डील का काम करता था। उसके पिता अनवर ने बताया कि रात में वह अपने कमरे में सोने गया था। रात 12 बजे उसका दरवाजा अंदर से बंद था। जगाने का प्रयास किया तो नहीं खुला। जुबैर ने केबल वायर को खूंटी में बांधकर फांसी लगाई थी। उसने किन कारणों के चलते फांसी लगाई इसकी जानकारी परिवारजनों को भी नहीं।
Advertisement









