Advertisement

उज्जैन : लाइट के मुद्दे पर नगर निगम सम्मेलन में टकराव, विपक्ष बैकफूट पर…

भाजपा ने कांग्रेस की घेराबंदी की, नेता प्रतिपक्ष ने कहा 15 दिन में जवाब दें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन : लाइट के मुद्दे पर नगर निगम सम्मेलन में टकराव, विपक्ष बैकफूट पर…

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:विधानसभा चुनाव से पहले नगर निगम उज्जैन का साधारण सम्मेलन बुधवार को तकरार के साथ हुआ। सदन में पारित प्रस्तावों का पालन नहीं होने के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस का घेराव कर दिया, जिसमें विपक्ष बैकफुट पर दिखा। लाइट के मुद्दे पर निगम सम्मेलन में हल्की तकरार हुई। अध्यक्ष ने कहा 15 दिन में जवाब दिया जाए।

Advertisement

सम्मेलन की शुरुआत में नेता प्रतिपक्ष राय ने जो प्रस्ताव पारित होते हैं, उनका पालन नहीं हो पाता। अध्यक्ष कलावती यादव ने कहा पालन प्रतिवेदन क्यों नहीं हो रहा, इसको लेकर मैं भी पत्र लिख चुकी हूं। निगम प्रशासन ने कहा अगर लापरवाही हुई होगी तो कार्रवाई करेंगे। जवाबी मोर्चा संभालते हुए एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी ने सवाल खड़ा करते हुए कहा एजेंडा क्रमांक एक में 31 मार्च के ठहराव की पुष्टि हो चुकी है क्या? 21 अक्तूबर 22 को इसकी पुष्टि की चुकी तो पालन क्यों नहीं हुआ।

इस सदन में ठहराव होते हैं उनका पालन होना चाहिए। अगर पालन हो गया तो पुष्टि का स्पष्टीकरण दीजिए। मामले में राय ने कहा लाइट के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। एजेंडे में विषय नहीं तो चर्चा क्यों। यह कहकर विषय को समाप्त करने का आग्रह किया। एमआईसी सदस्य डॉ. योगेश्वरी राठौर ने जय श्री महाकाल कहते हुए पूरे शहर की लाइट व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना चाहा लेकिन अध्यक्ष यादव ने कहा आप पुष्टि करती हैं या नहीं। इतना जवाब दीजिए। इस पर उन्हें मायूस होकर बैठना पड़ा।

Advertisement

अवैध कॉलोनियों के मुद्दे पर तकरार

शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध करने के मुद्दे पर विपक्ष के नेता राय ने तैश में आकर कहा 167 कॉलोनियां हैं और आपने केवल 30 कॉलोनियां ही वेध क्यों की। जवाब में निगमायुक्त रौशन कुमार सिंह ने कहा दिसंबर 2022 तक की कॉलोनियां वेध की गई हैं। शुरुआत में वंदे मातरम गान किया गया। सम्मेलन में पूर्व निगम अध्यक्ष प्रकाश चित्तौड़ा, भाजपा नेता रूप पमनानी विशेष रूप से मौजूद थे।

झलकियां

पार्षद नाजिया कुरेशी से जब प्रश्न का जवाब पूछा गया तो वे सदन में बोलीं उन्हें उत्तर ही नहीं मिला।

पार्षद अंजली पटेल की बारी आई तो उनका मोबाइल पर कॉल आ गया। इस कारण दूसरा प्रश्न पार्षद नाजिया से पूछा गया।

पार्षद रामेश्वर दुबे ने निगम की गाडिय़ों में डीजल की खपत का मुद्दा उठाया। जवाब में एमआईसी सदस्य दुर्गा चौधरी ने कहा डीजल की खपत पर काफी कंट्रोल किया गया है। पुराना मामला है। जल्द ही स्थिति साफ करेंगे।

विज्ञापन पर राशि खर्च क्यों? -नेता प्रतिपक्ष राय ने कहा स्वच्छता के लिए विज्ञापन पर राशि खर्च क्यों जी रही। एमआईसी सदस्य ने कहा प्रचार प्रसार से जनजागरण हो रहा। जब तक खर्च नहीं करेंगे जनजागरण कैसे होगा।

आप इतने बड़े पद पर, जवाब ऐसा…

पार्षद माया त्रिवेदी ने अपने सवाल के बारे में अध्यक्ष से पूछा मेरे उत्तर की रिसिप्ट है क्या? अगर नहीं तो कैसे, क्योंकि मुझे उत्तर नहीं मिला है। उन्होंने शिप्रा नदी के घाटों पर हो रही घटनाओं के बारे में उन्होंने सवाल पूछा था। निगमायुक्त ने कहा निगम द्वारा लगातार काम कर रही। संकेतक लगाए गए हैं। बारिश के कारण लेवल बढ़ गया है। लेवल घटने के बाद फिर से फिर से कार्रवाई करेंगे। त्रिवेदी ने असंतोष जताते हुए कहा आप इतने बड़े पद पर ऐसी बातें कह रहे। मुझे संतोषजनक जवाब चाहिए कि घटनाएं रुक क्यों नहीं रही। अध्यक्ष यादव ने कहा त्रिवेदी से कहा आप सीधे अधिकारी से बात न कीजिए। पार्षद नीलिमा कालरा ने कहा दो प्रश्न पूछे थे, सदन में नहीं आए। अध्यक्ष ने कहा समय सीमा में प्रश्न नहीं आए।

इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा

गौतम मार्ग (केडी गेट से इमली तिराहा) चौड़ीकरण के दायरे में आए मकानों का मुआवजा स्वीकृति।

सफाईकर्मियों के रिटायरमेंट के कारण उनकी जगह पूर्वानुसार नियुक्ति।

पीपीपी योजना में विज्ञापन के लिए यूनीपोल बोर्ड लगाने का प्रस्ताव।

देसाईनगर में संजीवनी क्लीनिक के लिए क्षतिग्रस्त कमरे को ध्वस्त करना।

भक्तनगर से सेठीनगर रोड का नाम स्व. पार्षद रजनी कोटवानी के नाम पर करने का प्रस्ताव।

अलकापुरी का नाम पूर्व विधायक भूरेलाल फिरोजिया के नाम पर करने का प्रस्ताव।

Related Articles

Write a review