Advertisement

उज्जैन: वाहन ने टक्कर मारी, सेठी नगर के व्यक्ति की मौत

उज्जैन। बीती रात पंथपिपलई इंदौर रोड़ पर सेठी नगर में रहने वाले व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। नानाखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। दिलीप पिता रामनिवास गोयल 59 वर्ष निवासी सेठी नगर आटो डील का काम करते थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

बीती रात वह एक्टिवा से पंथपिपलई में आयोजित शादी समारोह में गये थे तभी ढाबे के पास अज्ञात वाहन से एक्टिवा की टक्कर हो गयी। घायल दिलीप गोयल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया और मोबाइल से उनकी शिनाख्ती कर परिजनों को सूचना दी। दिलीप गोयल के कजीन भाई नटवर गोयल ने बताया कि दिलीप किसके साथ कहां गया था इसकी जानकारी अभी नहीं है। पुलिस की सूचना पर ही अस्पताल पहुंचे हैं।

युवक की संदिग्ध मौत

Advertisement

उज्जैन। खदान पर रहने वाले युवक की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। भेरूगढ़ पुलिस ने शव का पीएम कराया है। राजेश पिता आत्माराम 34 वर्ष निवासी गिट्टी खदान भेरूगढ़ मिस्त्री का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह शाम को काम से घर लौटा और सो गया। कुछ देर बाद गर्भवती पत्नी टीना ने उसे चाय पीने के लिये जगाया लेकिन वह नहीं जागा। उसे अस्पताल लेकर आये तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि राजेश की 4 लड़कियां हैं और पत्नी गर्भवती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें