Advertisement

उज्जैन : सरकारी और प्रायवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों के आरक्षित 1075 बेड सभी फुल

उज्जैन। शहर के सरकारी और प्रायवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिये आरक्षित 1075 बेड सभी फूल हैं, जबकि प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल ने बताया कि चरक, माधव नगर सहित प्रायवेट अस्पतालों के कोविड वार्डों में कुल बेड की संख्या 1075 हैं। वर्तमान में सभी बेड फूल हैं, जबकि प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

Advertisement

प्रायवेट अस्पतालों में कोरोना का उपचार करा रहे मरीजों के परिजन आज भी ऑक्सीजन सिलेण्डरों की तलाश में परेशान हो रहे हैं। प्रशासन स्तर पर बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों के लिये बेड की संख्या बढ़ाई गई है, लेकिन गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिये परेशानी बनी हुई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें