Advertisement

उज्जैन : सांची दूध डेयरी संचालक ने चोरी करने का विरोध किया तो सिर पर मार दिया सरिया

उज्जैन। सांची दुग्ध का वाहन चालक कैरेट से दूध की थैलियां चोरी कर रहा था। डेयरी संचालक ने इसका विरोध किया तो ड्रायवर ने सरिया मारकर उसका सिर फोड़ दिया।

Advertisement

जगदीश पिता शंकरलाल राठौर (50) निवासी बंशीबा का बाड़ा चारधाम के पीछे पर सांची पार्लर है। जगदीश राठौर ने बताया कि प्रतिदिन सुबह सांची दुग्ध का वाहन चालक 10-12 कैरेट दुग्ध लेकर आता है जिनमें से 3-4 दूध की थैलियां कम हो रही थीं। सुबह जगदीश राठौर ने ड्रायवर से शिकायत की तो उसने कहा कि दुग्ध संघ से ऐसे ही कैरेट आ रहे हैं। इस पर जगदीश ने डिस्टीब्यूटर मेसर्स आशुतोष राजकेसरी सेठी नगर से शिकायत की तो उन्होंने कहा तुम अपने हिसाब से देख लो। जगदीश ने फिर ड्रायवर से आपत्ति जताई तो उसने सरिया मारकर जगदीश राठौर का सिर फोड़ दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें