Advertisement

उज्जैन: सागर फ्लेक्स पर लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

उज्जैन के निजातपुरा क्षेत्र में संचालित होने वाले सागर फ्लेक्स की दूकान में सुबह चार बजे भीषण आग लग गई, आग को राहगीरों ने देखा जिसके बाद दुकान के मालिक सागर सोनी और संतोष सोनी के साथ दमकल को खबर की गई।

Advertisement

आग पर काबू पाने के लिए दमकल समय पर नहीं पहुंची जिससे सागर सोनी और उनके भाई संतोष दोनों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों आग में फंस गए।

सागर सोनी आग से जलकर घायल हो गए वही उनके भाई का भी हाथ जला है। आग कैसे लगी ये तो पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुरे मामले में फायर ब्रिगेड की लापरवाही जरूर सामने आ रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें