उज्जैन : JIO ने फायबर Optical बिछाने में फोड़ी PNG की पाइप लाइन …

अलखधाम में PNG गैस का रिसाव 4000 से ज्यादा कनेक्शन प्रभावित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

अवंतिका गैस लिमिटेड को लाखों रुपयों का नुकसान, प्रबंधक बोले- जियो से वसूलेंगे राशि

उज्जैन। गुुरुवार रात अलखधाम कॉलोनी में गैस की दुर्गन्ध फैलने से लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। कॉलोनी में JIO की फायर Optical केबल बिछाई जा रही हैं। इसी दौरान अवंतिका कंपनी की PNG की लाइन डेमेज हो गई। इससे तेजी से गैस का रिसाव हुआ।

advertisement

जियो की आप्टिकल केबल लाइन कई कॉलोनियों में बिछाई जा रही हैं। रात को अलखधाम कॉलोनी में भी केबल का काम चल रहा था। इसी दौरान अवंतिका कंपनी की पीएनजी लाइन डेमेज हो गई। इससे तेजी से गैस का रिसाव होने लगा। इससे आसपास के क्षेत्र तक दुर्गंन्ध फैल गई।

advertisement

लाइन डेमेज होने के कारण संतराम सिंधी कॉलोनी, गोवर्धन धाम, सूरज नगर, ग्रीन पार्क, वजिर पार्क, जयसिंहपुरा, नीलगंगा, कवेलू कारखाना, सांईधाम, सांईबाग आदि कॉलोनियां में गैस सप्लाय बाधित हुई। लोगों ने पीएनजी कंपनी को सूचना दी। कर्मचारियों ने डेमेज लाइन को सुधारने का काम शुरू किया।

पांच लाख तक का नुकसान

सिंह ने बताया कि पीएनजी कंपनी का करीब पांच लाख तक नुकसान हो गया है। इससे 1500 एचडीएम गैस का रिसाव हुआ है। इसकी भरपाई के लिए जियो कंपनी को डिमांड नोटिस दिया जाएगा। जियो कंपनी की लापरवाही है। अवंतिका कंपनी के सभी जगह पर टैग लगे हैं। जब भी केबल बिछाने का काम किया जाता है तो अवेयरनेस के लिए कंपनी द्वारा कर्मचारी छोड़ दिया जाता है लेकिन इस बार जियो ने यह नहीं किया। जबकि काम करने के पूर्व सूचना दी जाना चाहिए थी।

ड्रिलिंग मशीन से बिछा रहे थे फायबर लाइन…

अवंतिका गैस के प्रबंधक सुमित कुमार सिंह ने बताया कि जियो की एचडीडी (होरिजेंटल डायरेक्शनल ड्रिलिंग मशीन) से काम किया जा रहा था। इस मशीन से फायर आप्टिकल केबल बिछाई जा रही थी। इससे पीएनजी की लाइन डेमेज हो गई और गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस की 63 एमएम की लाइन डेमेज हुई है। यह घटना रात करीब 7.30 बजे की है। सूचना मिलते ही कर्मचारी मौके पहुंचे और लाइन को सुधारने का काम शुरू कर दिया है

दोपहर तक काम पूरा कर लिया जाएगा। लाइन डेमेज होने से करीब 4 हजार घर प्रभावित हुए हैं। इससे पहले भी कुछ जगह पर पानी और सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान पीएनजी लाइन डेमेज होने की घटनाएं हो चुकी है। इससे गैस का रिसाव भी हुआ है। हालांकि यह गैस घातक नहीं हैं।

Related Articles

close