उज्जैन:369 दिन बाद फिर लॉकडाउन : लोग घरों से नहीं निकले

हम हैं मुस्तैद…ताकि आप सुरक्षित रहें…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

32 घंटे बाद कल सुबह 6 बजे खुलेगा शहर…

369 दिन बाद फिर लॉकडाउन : लोग घरों से नहीं निकले, ऑटो वालों ने यात्रियों को जमकर लूटा

उज्जैन। एक साल बाद फिर से लगे लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पांच सौ पुलिसकर्मी तैनात रहे। एएससपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे शहर में पुलिसकर्मी लोगों की मदद से लॉकडाउन का पालन करा रहे हैं।

दोपहर 12 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन का नजारा रहा। कहीं से किसी तरह की कोई अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं रही। शहर के लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया। केवल बाहर से आए लोगों को ही उनके गंतव्य तक जाने की छूट दी गई थी। इसके अलावा मेडिकल इमरजेंसी के लिए छूट दी गई।

एसपी सत्येेंद्र कुमार शुक्ल और कलेक्टर आशीष सिंह सहित १४ से ज्यादा ड्यूटी मजिस्ट्रेट शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही पहुंच गए थे। ताकि लॉकडाउन का पालन पूरी तरह से कराया जा सके।

इस दौरान एक पाइंट पर एसपी को पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए। उन्होंने पुलिसकर्मियों का हौंसला बढ़ाया और लोगों से अपील की हम मुस्तैद हैं ताकि आप सुरक्षित रहें…

नहीं मिले घर जाने के वाहन, ऑटो से भैरवगढ़ का किराया 1000 रु. वसूला,हर तरफ सन्नाटा…

उज्जैन। एक साल चार दिन बाद फिर से शहर में लॉकडाउन लगा। 369 दिन बाद रविवार लगे लॉकडाउन का नजारा नहीं बदला। हर तरफ लोग पैदल चलते नजर आए। ट्रेन तो चली पर बसें बंद रही।

ट्रेन से आए यात्रियों को आटो रिक्शा चालकों ने जमकर लूटा। रेलवे स्टेशन से भैरूगढ का किराया 1000 और स्टेशन से बसंत विहार का किराया 500 रुपए वसूला गया। जो यात्री इतना किराया नहीं चुका सकते थे वे पैदल ही घर के लिए निकल गए। सड़कों पर लोग पैदल चलते नजर आए।

पुलिस तैनात रही लॉकडाउन की तैयारी इस

 


बार पुलिस की पुख्ता रही। सुबह सात बजे से ही शहर के 71 पाइंटों पर पुलिस जवान तैनात हो गए थे। रास्तों को बेरिकेट से रोक दिया गया था। आने -जाने वाले से कारण पूछे जा रहे थे। हालांकि शहर के लोग घर से बाहर नहीं निकले। मार्निंग वाकर भी कहीं नजर नहीं आए।

दूध, सब्जी के लिए खुली दुकानें

शहर में लॉकडाउन तो था, लेकिन आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई पर कोई रोक नहीं लगाई गई थी। एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी के मुताबिक सभी जरूरत के सामान को लेने की छूट प्रदान की गई थी।

सुबह दूध बेचने वालों ने दुकानें खोली, दस बजे बाद उनकी दुकानें पुलिस ने बंद कराई। एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर के लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया है। कही से भी किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है।

एडीएम हुए बीमार, कराई सैंपलिंग…एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी बीमार हो गए हैं। उन्होंने रविवार को एहतियात के तौर पर खुद की सैंपलिंग कराई है। उन्होंने बुखार की शिकायत है।

 


 

Related Articles