Advertisement

उदयपुर के अरुण बने शतरंज के शहंशाह

पहली अंतर्राष्ट्रीय फिडे रेटिंग रैपिड स्पर्धा में 2 लाख के पुरस्कार वितरित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। इंदौर रोड स्थित कान्हा परिसर में आयोजित फस्र्ट रायसोनी मेमोरियल इंटरनेशनल फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का रोमांचक समापन रविवार को हुआ। दिमाग के इस जादूगरी खेल में उदयपुर के फिडे मास्टर अरुण कटारिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.5 अंक हासिल किए और प्रतियोगिता के विजेता बने। नागपुर के जय सवालखे 8 अंकों के साथ दूसरे और भोपाल के मितांश दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे।

शह-मात के खेल में दिखा पीढिय़ों का संगम
64 खानों के इस खेल में 5 वर्ष के नन्हे खिलाडिय़ों से लेकर 80 वर्ष के बुजुर्ग दिग्गजों तक ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में ग्रैंड मास्टर हिमांशु शर्मा, फिडे मास्टर अभिषेक दास और कैंडिडेट मास्टर अश्विन डेनियल जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों ने अपनी चालों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्पर्धा में कुल 129 रेटेड खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया जिन्हें अनरेटेड खिलाडिय़ों से भी कड़ी चुनौती मिली।

Advertisement

विजेताओं पर नकद पुरस्कारों की बौछार
समापन समारोह में डॉ. एस.के. जैथलिया और भाजपा नेता सोनू गेहलोत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विजेता अरुण कटारिया को 31,000 रुपये, जय सवालखे को 25,000 रुपये और मितांश दीक्षित को 20,000 रुपये के नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई। इनके अलावा खंडवा के वैभव तोमर चौथे और बिहार के मोकित कुमार सोनी पांचवें स्थान पर रहे। उज्जैन के उत्कर्ष भागवत ने 11वां और शिवम जोशी ने 14वां स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है।

महिला ऑर्बिटर्स ने किया कुशल संचालन: इस स्पर्धा की एक और खास बात इसका संचालन रहा जिसकी कमान पूरी तरह महिला ऑर्बिटर्स के हाथों में थी। चीफ ऑर्बिटर कंचना चौधरी, डिप्टी ऑर्बिटर नागालक्ष्मी, शिखा पलटा और हिमानी बजाज की टीम ने टूर्नामेंट का सफल प्रबंधन किया। उज्जयिनी जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ और सचिव महावीर जैन ने बताया कि उज्जैन में पहली बार इस स्तर की फिडे रेटिंग स्पर्धा आयोजित की गई।

Advertisement

Related Articles

Write a review