Advertisement

उन्हेल रोड पर आयशर- कार की भिड़ंत, दो लोगों की मौत

उज्जैन। उन्हेल रोड पर शहर से लगभग 13 किमी दूर गोयला और ढाबला फंटे के बीच मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। एक स्विफ्ट डिजायर कार और आयशर में आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। उज्जैन से स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर चार युवक उन्हेल की ओर जा रहे थे। गोयला और ढाबला फंटे के बीच सामने से आ रहे आयशर वाहन ने इनकी कार को सीधी टक्कर मार दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कार में सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हंै। राहगीरों की मदद से इन्हें तत्काल उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भेजा गया। मृतकों में फिलहाल एक की ही पहचान हो सकी है, उसका नाम देवेंद्र पिता चिंतामण जोशी निवासी अब्दालपुरा है। दूसरे की पहचान की जा रही है। घायलों की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review