Advertisement

एकनाथ शिंदे बनाएंगे नई पार्टी, औपचारिक ऐलान जल्द,मुंबई में धारा 144 लागू

महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी है। अब तक हाई प्रोफाइल ड्रामा हुआ, लेकिन तस्वीर साफ नहीं है कि आगे क्या होगा? सभी की नजर महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

डिप्टी स्पीकर कोई कदम उठाते हैं तो ही एक्शन आगे बढ़ेगा? तभी राज्यपाल और सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचेगा? इस बीच, मुंबई से लेकर दिल्ली और गुवाहाटी तक बैठकों का दौर जारी है। उद्धव ठाकरे हर तरह का कार्ड खेल रहे हैं, वहीं संजय राउत की बयानबाजी भी जारी है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस भी Wait n watch की पॉलिसी अपनाए हुए हैं। भाजपा भी यही कर रही है, हालांकि अंदरखाने रणनीति पर काम पहले दिन से जारी है। पढि़ए महाराष्ट्र की सियासी उठापठक से जुड़ी हर खबर

Advertisement

शिवसेना आज दो गुट में बंट सकती है। एकनाथ शिंदे ने अपने गुट का नाम तय कर लिया है, जिसका औपचारिक ऐलान आज किया जाएगा। शिंदे गुट ने अपने नाम ‘बाला साहेब ठाकरे: शिवसेना’ रखा है।

आज उद्धव ठाकरे की बैठक के बाद इसकी घोषणा की जा सकती है। शिंदे गुट का कहना है कि उनके साथ 40 विधायक हैं। अपने गुट के साथ बाला साहेब ठाकरे का नाम जोड़कर शिंदे इमोशनल कोर्ड खेलना चाहेंगे।

Advertisement

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के पांचवे दिन शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एकनाथ शिंदे के बेटे व कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे के दफ्तर पर तोड़फोड़ की है। ठाणे के उल्हासनगर इलाके के दफ्तर में शिवसैनिकों ने पत्थर फेंके हैं। इसके अलावा शिंदे गुट के विधायक तानाजी सावंत के पुणे स्थित घर और दफ्तर पर भी तोड़फोड़ की गई है।

बता दें कि तोड़फोड़ शिवसेना सांसद संजय राउत की चेतावनी के कुछ घंटो के बाद की गई है। वहीं, पुणे में हिंसा को देखते हुए मुंबई में धारा 144 लागू कर दी गई है। शुक्रवार को भी शिंदे समर्थक तीन विधायकों के घर और ऑफिस पर हमला हुआ था। इसके बाद राज्य में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Related Articles

Write a review