Advertisement

एक ही घर में लगातार दूसरी रात भी चोरी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बसंत बिहार में बैंक मैनेजर के घर में इन्होंने दूसरी रात भी चोरी की। इस चोर मंडली ने एक ही रात में महानंदानगर में भी घटना को अंजाम दिया और स्कूटर पर खुलेआम घूमते रहे। पॉश इलाकों में शुमार बसंत विहार और महानंदानगर में दो सूने मकानों को निशाना बनाने की इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक युवती सहित तीन नकाबपोश बदमाश स्कूटर पर सवार नजर आ रहे हैं। इंदौर के केनरा बैंक में असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर विकास पंवार के बसंत बिहार स्थित घर पर उनके माता-पिता रहते हैं। वे रिश्तेदारी मेें गमी होने के कारण पिछले आठ दिनों से विदिशा गए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सूने मकान का ताला तोड़कर शुक्रवार रात को चोर घुसे और अंदर से लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और ढाई लाख रुपए नकदी सहित करीब 35 लाख रुपए का सामान चुरा ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर शनिवार शाम को मैनेजर विकास पंवार घर पहुंचे। पूरी घटना की जानकारी नानाखेड़ा पुलिस को दी और एफआईआर करवाई।

लेडी डॉन सहित स्कूटर पर दिखे तीन नकाबपोश

Advertisement

म हानंदानगर में लगे सीसीटीवी कैमरों ने पुलिस को अहम सुराग दिए हैं। फुटेज में शनिवार रात 2 बजे के करीब एक स्कूटर पर तीन नकाबपोश दिखाई दे रहे हैं, जिनमें संभवत: एक युवती भी हो सकती है। युवती ने ही बैग से ताला तोडऩे का औजार निकालकर अपने साथियों को दिया। बदमाश करीब एक घंटे तक घर के अंदर रहे। वारदात के बाद तीनों बदमाश महामृत्युंजय द्वार की ओर जाते देखे गए हैं। नानाखेड़ा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि दोनों क्षेत्रों (बसंत विहार और महानंदानगर) में इसी गैंग ने वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल स्कूटर के नंबर को ट्रेस किया जा रहा है।

पुलिस ने कहा- कल जांच करेंगे, रात में फिर चोरी हो गई
विकास पंवार ने बताया कि नानाखेड़ा पुलिस ने उनसे कहा एफएसएल टीम के साथ वे रविवार को घर आकर जांच करेंगे। इस कारण वे घर में फिर ताला लगा दें। विकास घर को ताला लगाकर इंदिरा नगर मेें अपने चाचा के घर चले गए। हैरानी की बात यह है कि शनिवार की रात चोर फिर ताला तोड़कर घर में घुसे और बाकी बचा महंगा सामान भी चुरा ले गए। रविवार दोपहर को पुन: नानाखेड़ा पुलिस को घटना की सूचना देकर दूसरी एफआईआर दर्ज करवाई गई। एक ही घर में 24 घंटे के भीतर दो बार हुई इस घटना ने पुलिस सुरक्षा की पोल खोल दी है।

Advertisement

महानंदानगर में भी इसी गैंग ने की थी वारदात
महानंदानगर के सी-सेक्टर में रहने वाले बिजनेसमैन राजेंद्र भार्गव (पूर्व पार्षद दिलीप भार्गव के भाई) पिछले 10 दिनों से परिवार सहित पुणे गए थे। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बदमाशों ने उनके मकान का भी ताला तोड़कर चोरी की थी। सीसीटीवी से मिले सुराग से पुलिस का मानना है यह दोनों वारदातें एक ही गैंग ने की है।

Related Articles

Write a review